"मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल श्रीमती संगीता सिंह IAS द्वारा महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर एवं संबद्ध पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की व्यवस्थाओं निर्माण कार्यों स्वास्थ्य सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।"